Latest Updates

bihar board inter admit card, Bihar Board 12 Admit card 2022 Download, Bihar Board 12th Admit card 2022 Download, 12th admit card, 12th admit card 2022 link, bihar board 12th admit card 2022 link, class 12th admit card 2022 — bihar board, biharboardonline.com. inter22.biharboardonline.com


BSEB 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड जल्द, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: जो छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर से अपनe एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 




 

 

12th Admit Card Download Link :- Download

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा। राज्य शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को यह साफ कर दिया था कि बीएसईबी (Bihar Board) मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2022 तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी। बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के जारी शेड्यूल में को बदलाव नहीं होगा। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, इंटर के छात्रों को अपने एडमिट कार्ड (BSEB 12th Admit Card 2022) का इंतजार है।




 

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान स्थिति बनी रहती है, तो भी परीक्षाएं सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएंगी। जो छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा (Bihar Board 12th Exam 2022) में उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट   inter22.biharboardonline.com पर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। Bihar Board 12 Admit card 2022 Download




 

कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं (Bihar Board Exam 2022 Date)
बोर्ड ने कहा कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा (Bihar Board Matric Exam 2022) 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। जबकि BSEB इंटर परीक्षाएं 2022 (Bihar Board Inter Exam 2022) 1 फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी को समाप्त होगी। बीएसईबी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 के बीच होंगी। वहीं, कक्षा 10 के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच होंगे।

कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षाएं, छात्रों के स्कूलों में होंगी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दो शिफ्ट – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। स्कूल इन परीक्षाओं का आयोजन COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बीएसईबी एडमिट कार्ड 2022 को मुख्य दिन परीक्षा हॉल में ले जाना न भूलें। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *