Social Science Important Subjective Class 10th

Disaster Managemant Most Important Subjective Question For Class 10th

1. आपदा से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर- कुछ दुर्घटनाएँ ऐसी होती है जो बिना बुलाए अकस्मात आ धमकती है और अल्प समय में ही जन धन की अपार क्षति पहुँचा देती है। ये हमें संकट की स्थिति में ला देती है। संकट की स्थिति उत्पन्न करनेवाली ऐसी कोई भयावह घटना ‘आपदा‘ कहलाती है। दूसरे शब्दों में, हमारे सामाजिक आर्थिक जीवन को भारी खतरे में डालनेवाली अकस्मात घटना आपदा (disaster) है। 


2. आपदा प्रबंधन क्या है ?

उत्तर-आपदाएँ चाहे जिस प्रकार की हों, इनसे धन-जन एवं संसाधनों की अपार क्षति होती है। इस संभावित अपार क्षति को कम करने का उपाय ही आपदा प्रबंधन कहलाता है।


3.आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें।  

उत्तर-आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है। आपदा से न केवल विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं बल्कि विकास कार्यों में कई व्यवधान उपस्थित होते हैं। कोई भी प्रबंधन कार्य तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक उसमें आमलोगों की सहभागिता नहीं होती है। आमलोगों की सहभागिता तथा पंचायत की मदद से ठोस प्रशासनिक निर्णय लिए जा सकते हैं और वे निर्णय की दीर्घकाल में प्रबंधन हेतु आवश्यक होते हैं। पूर्वानुमान या पूर्व जानकारी से अपने आसपास घटनेवाली किसी भी संभावित विनाश से बचा जा सकता है। उत्तर बिहार के लोग कोसी की विनाशलीला से बचने के लिए आपसी सहयोग से बाढ़ के अनुरूप जीवन शैली बना ली है।


4. आपदा कितने प्रकार के होते हैं ? 

उत्तर-आपदा एक ऐसी घटना है जिससे जन एवं धन की अपार क्षति होती है। यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है l 

(i) प्राकृतिक आपदा-वैसी आपदा जो प्रकृतिजन्य होती है, उसे प्राकृतिक आपदा कहते हैं। जैसे—भूकंप, सुनामी, बाढ़, सूखा, चक्रवात इत्यादि। 

(ii) मानव निर्मित आपदा—वैसी आपदा जो मानव क्रिया के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती है, मानव निर्मित आपदा कहलाती है। जैसे—सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना, आतंकवाद इत्यादि।


5. आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ?

उत्तर-आपदा प्रबंधन की आवश्यकता आपदा के पूर्व एवं पश्चात होने वाली क्षति को कम करने या बचने से है। प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित आपदा इत्यादि के घटित होने से अधिक मात्रा में जैविक एवं अजैविक संसाधनों का नुकसान होता है। इसी संदर्भ में लोगों को विशेष प्रशिक्षण देकर उसके प्रभाव को कम करना आपदा प्रबंधन कहलाता है। 


S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2021
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *