10th science vvi subjective 202
Matric [कक्षा-10]

1. प्रकाश : परावर्तन तथा अपवर्तन – Class 10th Science VVI Question 2021




Class 10th Science VVI Subjective Question Short Type Chapter Wise प्रकाश का परावर्तन एवं अपवर्तन, Class 10th Science VVI Question 2021

1. प्रकाश के अपवर्तन नियमों को लिखें।

उत्तर- प्रकाश के एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर उसकी दिशा में होने वाले परिवर्तन की घटना को प्रकाश का अपवर्तन कहा जाता है।

अपवर्तन के नियम : 

             (i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण और आपतन बिन्दु पर अभिलंब तीनो एक ही तल में होते हैं।

             (ii) प्रकाश के किसी खास रंग के लिए आपतन कोण की ज्या और अपवर्तन कोण की ज्या में एक निश्चित अनुपात होता है जिसे अपवर्तनांक कहते हैं। इस नियम को स्नेल का नियम भी कहा जाता है।

2. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें और इसे किरणं आरेख से दर्शायें।

उत्तर-  प्रकाश की किरणें जब किसी चिकने सतह पर पड़ती हैं तो परावर्तित हो, जाती हैं। यह घटना प्रकाश का परावर्तन कहलाता है। 

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं :

 

 

(i) आपतित किरण, परावर्तित किरण और परावर्तक सतह पर आपतन बिन्दु से डाला गया अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं। 

(ii) आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है।

3. सामान्य नेत्र 25 सेमी से निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट क्यों नहीं देख पाते ?

उत्तर- 25 सेमी की दूरी पर रखी वस्तुओं को आँख स्पष्ट रूप से देखता है लेकिन 25 सेमी से कम निकट रखी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब दृष्टि पटल पर स्पष्ट रूप से नहीं बनता है। अतः मानव वस्तुओं को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाती है। 

4. समतल दर्पण में बना प्रतिबिंब का साइज और प्रकृति कैसी होती है ?

उत्तर- समतल दर्पण (Plane Mirror) द्वारा बना प्रतिबिंब निम्नलिखित प्रकार के होते है :

(i) बिम्ब (object) के समान प्रतिबिंब का साइज होता है। 

(ii) प्रतिबिम्ब दर्पण के उतना ही पीछे बनता है जितनी दूरी पर वस्तु समतल दर्पण के सामने होती है।

(iii) काल्पनिक (virtual) प्रतिबिंब बनता है।



5. गोलीय दर्पण द्वारा सूर्य के प्रकाश में किसी कागज के कतरन को कैसे जलाया जा सकता है ?

उत्तर- गोलीय अवतल दर्पण के परावर्तक सतह को सूर्य से आने वाली किरणों के सामने रखा जाता है। सूर्य से चलने वाली समांतर किरणें दर्पण से परावर्तित होकर फोकस पर अभिसरित होती हैं। अगर अवतल दर्पण के फोकस पर कागज के कतरन . रख दिये जायें, तो यह जल उठता है क्योंकि समांतर किरणें एक बिंदु पर अभिसरित होती हैं और काफी ऊष्मा उत्पन्न करती हैं। कागज का कतरन दर्पण के फोकस पर रखने पर जलने लगता है।

6. प्रकाश क्या है ?

( What is light, prakash kya hai )

उत्तर- दृष्टि के भौतिक अनुभूति को प्रकाश कहते हैं—प्रकाश वस्तुओं को दृश्यमान बनाता है। कोई वस्तु उसपर पड़ने वाले प्रकाश को परावर्तित करती है और वह परावर्तित प्रकाश हमारी आँखों द्वारा ग्रहण होता है तब हमें वस्तुओं को देखने योग्य बनाता है।

7. अवतल, उत्तल एवं समतल दर्पण के दो-दो उपयोगों को लिखें।

उत्तर- अवतल दर्पण का उपयोग :-

(i) दाढ़ी बनाने के लिए चेहरा देखने में,

(ii) डॉक्टर इसका उपयोग कान, मुँह आदि के अंदर प्रकाश फोकस कर अंदर की बीमारी का पता लगाते हैं।

(iii) मोटरगाड़ी के अग्रदीपों में

उत्तल दर्पण का उपयोग :-

(i) साइड मिरर के रूप में।

(ii) रोड लाइंट में परावर्तक सतह के रूप में।

(iii) अपसारी किरण उत्पन्न करने में। 

समतल दर्पण के दो उपयोग :-

(i) सोलर कुकर में परावर्तक सतह के रूप में।

(ii) चेहरा देखने में।

8. प्रकाशिक घनत्व क्या है ?

( prakashik ghanatw kya hai )

उत्तर- प्रकाशिक घनत्व का एक निश्चित संपृक्तार्थ होता है। यह द्रव्यमान घनत्व के समान नहीं है। जिस माध्यम का प्रकाशिक घनत्व अधिक होता है वह सघन माध्यम है, अन्यथा वह विरल माध्यम होगा। विरल माध्यम से प्रकाश किरण सघन माध्यम में प्रवेश करती है तो यह अभिलंब की ओर मुड़ जाती है और जब सघन माध्यम से प्रकाश की किरणें विरल माध्यम में अपवर्तित होती हैं तो यह अभिलंब से दूर हट जाती हैं।

9. आभासी प्रतिबिंब क्या है ?

( aabhasi pratibimb kya hai )

उत्तर- किसी स्रोत से आने वाला प्रकाश परावर्तन या अपवर्तन के बाद एक बिदु पर नहीं मिलता है, बल्कि परावर्तित अथवा अपवर्तित किरणों को पीछे बढ़ाने पर एक बिंदु पर मिले, तो आभासी प्रतिबिंब बनता है। यह प्रतिबिंब हमेशा सीधा और पर्दे पर लेना असम्भव है। 

10. अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहते हैं, क्यों ?

( avtal lense ko apsari lense kyu kahte hai )

उत्तर- अवतल लेंस के द्वारा समांतर प्रकाश की किरणें आपतन के बाद अपवर्तित होकर आपस में फैलती जाती हैं। यानि अवतल लेंस प्रकाश के समांतर किरणों को अपसरित कर देता है। अवतल लेंस को इसी गुण के कारण अपसारी लेंस कहते हैं। 


11. उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस क्यों कहा जाता है ?

( Uttal lense ko abhisari lense kyu kaha jata hai )

उत्तर- उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहा जाता है यानी अक्ष के समानांतर चलने वाली सभी आपतित किरणें लेंस से अपवर्तित होकर मुख्य अक्ष के एक बिंदु (F) पर संसृत होती हैं। अतः उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहा जाता है।

12. किरण क्या है ?

( Kiran kya hai )

उत्तर- प्रकाश के बिन्दु पथ को किरण कहते हैं। किरण तीन प्रकार के होते हैं—संसृत किरण पुंज, अपसृत किरण पुंज और समांतर किरण पुंज। परवलयिक दर्पण संसृत किरण पुंज उत्पन्न करता है। उत्तल दर्पण द्वारा अपसृत किरण पुंज और समतल दर्पण द्वारा समांतर किरण पुंज उत्पन्न होता है।

13. पाश्विक विस्थापन से आप क्या समझते हैं ? अथवा, काँच के आयताकार झिल्ली में अपवर्तन के दो किरणों को दिखावें।

उत्तर- किसी स्लैब से होकर गुजरने वाली किरण के लिए आपतित किरण और निर्गत किरण एक दूसरे के समांतर होती हैं। इन दोनों किरणों के बीच की लाम्बिक दूरी को पाश्विक विस्थापन कहते हैं।




14. तारे टिमटिमाते हैं, किन्तु ग्रह नहीं टिमटिमाते हैं। क्यों ?

( Tare kyu timtimate hai, kintu grah nahi timtimate hai. kyu )

उत्तर- ग्रह तारों की अपेक्षा हमारे बहुत समीप हैं। अतः इनसे इतना पर्याप्त प्रकाश मिलता है कि वायुमण्डलीय परतों के घनत्वों के अस्थायित्व के प्रभाव के चलते प्राप्त किरणों की संख्या में अपेक्षाकृत कम ही कमी आती है और वे लगभग स्थायी रूप में चमकते दिखते हैं। तारों से चलने वाले प्रकाश किरण वायुमण्डल के विभिन्न घनत्व वाले परतों से गुजरने पर किरणों के पथ में विचलन होता है और तारे का प्रकाश विभिन्न क्षणों में अपवर्तित होते हैं और टिमटिमाते नजर आते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *