Uncategorized

Bihar Board Class 10 Sanskrit ( भारतमहिमा ) Objective Question Paper 2024 | Matric Exam -2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 5 ( भारतमहिमा  )


( 10th Class Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।





प्रश्न 1. भारतमहिमा पाठ हमें क्या संदेश देता है ? 

अथवा, भारत में जन्म लेना विशिष्ट बात क्यों हैं ? 

उत्तरम् -‘ भारतमहिमा’ पाठ हमें यह संदेश देता है कि हम भारतीयों को अपने देश के प्रति मन, कर्म, वचन, धन और जीवन के साथ निष्ठावान् होना चाहिए । हमलोगों के रक्त के कण-कण में देशभक्ति प्रवाहित होनी चाहिए । हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए । हमलोगों को हरिसेवा के द्वारा मोक्ष प्राप्त करने का अवसर मिला है। साथ ही यह पाठ हमें देशभक्त बनकर आपस में परस्पर प्रेम के साथ रहने का संदेश देता है।

Class 10 Sanskrit bharat mahima Subjective Questions


प्रश्न 2. भारतीयों में कैसी देशभक्ति होनी चाहिए ? 

उत्तरम् -हम सबों में देशभक्ति एक-दूसरे को प्रेरित करने वाली, आदर्शरूपा तथा आकर्षित करने योग्य होनी चाहिए।





प्रश्न 3. ‘भारतमहिमा’ पाठ का परिचय दें । 

उत्तरम् -‘ भारतमहिमा’ नामक पाठ में भारत के वर्णन से सम्बन्धित पुराणों के दो और आधुनिक तीन पद्य हैं। इन पद्यों के द्वारा भारतवर्ष की महिमा बतायी गयी है। इस भारत भूमि में जन्म हेतु देवगण भी तरसते हैं, ऐसा प्रतिपादित किया गया है। भारतीय आपस में ऐक्यभाव के साथ रहते हैं ऐसा बताया गया है। साथ ही भारत की प्राकृतिक सुषमा का वर्णन है । अन्त में भारतीयों में अपने देश के प्रति भक्तिभावना हो, ऐसी कामना की गई है।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


प्रश्न 4. ‘भारत महिमा’ पाठ के आधार पर बताये कि भारतभूमि हमारी मातृभूमि कैसी है ? 

उत्तरम् – भारतभूमि निर्मल और ममतामयी है । यहाँ विभिन्न जाति, धर्म के लोग एकता की भावना को धारण करते हुए प्रेमपूर्वक निवास करते हैं । यह विशाल, आकर्षक, स्वच्छ तथा ऐश्वर्ययुक्त है । यह सागर, नदी, झील, सरोवर आदि से सेवित है । इस प्रकार हमारी मातृभूमि संसार का मार्गदर्शन करनेवाली आदर्श तथा श्रेष्ठ भूमि है ।


Class 10th Sanskrit bharat mahima subjective Questions 2024, bharat mahima Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10, Class 10 Sanskrit bharat mahima Subjective Questions





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

कक्षा दसवीं के संस्कृत के प्रश्न उत्तर PDF, क्लास 10th संस्कृत ऑब्जेक्टिव, Sanskrit class 10 Subjective Question Answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *