Class 10 संस्कृत सब्जेक्टिव Matric [कक्षा-10]

Sanskrit bhartiya sanskar Subjective Questions

Bihar Board Class 10 Sanskrit ( भारतीयसंस्काराः ) Objective Question Paper 2024 | Matric Exam -2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 6 ( भारतीयसंस्काराः )


( 10th Class Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।


प्रश्न 1. ‘भारतीयसंस्काराः ‘ पाठ की प्रासङ्गिता पर प्रकाश डालें । अथवा, भारतीय मूल्यों के बारे में अपना मत रखें । 

उत्तरम् -‘ भारतीयसंस्काराः’ नामक शीर्षक पाठ हमलोगों को भारतीय मूल्य के प्रति जागृत करता है। आजकल जैसे-जैसे भौतिक विकास हो रहा है ठीक वैसे-वैसे आध्यात्मिक हास दिख रहा है। इस स्थिति में भारतीय संस्कार सार्वकालिक तथा भारतीय जीवनमूल्यों की रक्षा में समर्थ प्रतीत होता है। केवल आवश्यकता है । संस्कारों की व्याख्या वैज्ञानिक, सामाजिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संदर्भ में की जाय।

Sanskrit bhartiya sanskar Subjective Questions


प्रश्न 2. शैशव संस्कारों पर प्रकाश डालें । 

उत्तरम् – शैशव संस्कारों की संख्या छ: हैं- (i) जातकर्म (ii) नामकरण (iii) निष्क्रमण (iv) अन्नप्राशन (v) चूडाकर्म (vi) कर्णवेध । 

ये छः संस्कार बाल्यावस्था के विकास हेतु माता-पिता सजग रहे, इसलिए बनाये गये हैं। बच्चे के निरन्तर सम्यक् विकास हेतु शैशव संस्कारों की व्यवस्था की गई है।





प्रश्न 3. भारतीय संस्कारों के बारे में बतायें ।  

अथवा, संस्कार क्या है तथा इनकी संख्या क्या है तथा इनको कितने भागों में बाँटा गया है ? 

उत्तरम् – ऋषियों का चिन्तन था कि जीवन के प्रमुख अवसरों पर व्यक्ति बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही यज्ञादि क्रिया में सम्मिलित हो । परिवार के सारे लोगों का मिलन हो। इस प्रकार का आचरण करने से संस्कारों के माध्यम से संस्कृति का ज्ञान होता है। फलतः व्यक्तित्व का विकास होता है। भारतीयों संस्कारों की संख्या सोलह है। इनको पाँच भागों में बाँटा गया है – (I) जन्म से पूर्व तीन संस्कार, (II) छ: शैशव संस्कार, (III) पाँच शिक्षा सम्बन्धी संस्कार, (IV) एक विवाह संस्कार, (V) एक मरण बाद अन्त्येष्टि संस्कार । प्रत्येक संस्कार में कर्मकाण्ड निर्धारित है, जो व्यक्ति के विकास हेतु आवश्यक है।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


प्रश्न 4. शैक्षणिक संस्कार कौन-कौन हैं ? 

उत्तरम् -शैक्षणिक संस्कारों की संख्या पाँच हैं। ये हैं- अक्षरारम्भ, उपनयन, वेदारम्भ, केशान्त और समावर्तन ।


प्रश्न 5. केशान्त संस्कार को गोदान संस्कार भी कहा जाता है, क्यों ? 

उत्तरम् – केशान्त संस्कार में गुरु के घर पर शिष्य का प्रथम क्षौरकर्म होता है। इसमें गाय दान करना मुख्य कर्म है। अतः केशान्त संस्कार का दूसरा नाम गोदान संस्कार भी साहित्यों में मिलता है।


प्रश्न 6. विवाह संस्कार का वर्णन करें । 

उत्तरम् -सोलह संस्कारों में विवाह संस्कार एक महत्त्वपूर्ण संस्कार है। विवाह के बाद ही व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है। इसमें अनेक प्रकार के कर्मकाण्ड होते हैं जिसमें वचनबद्धता, मण्डप निर्माण, वरस्वागत, वर-वधू का परस्पर निरीक्षण, कन्यादान, अग्निस्थापन, पाणिग्रहण, लाजाहोम, सप्तपदी, सिन्दूरदान इत्यादि ।


प्रश्न 7. विभिन्न संस्कारों के आयोजन के अवसर पर किस प्रकार का बोध होना चाहिए

उत्तरम् – विभिन्न संस्कारों के अवसर पर संस्कार के अनुसार दायित्व बोध होना चाहिए। दायित्व बोध कराने हेतु ही संस्कारों के आयोजन होते हैं। संस्कारों के द्वारा दोषों को दूर करने तथा गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है l


प्रश्न 8. समावर्तन संस्कार का उद्देश्य क्या है ? 

उत्तरम् – जब शिष्य विद्याध्ययन समाप्त कर लेता है तब अन्तिम दिन समावर्तन संस्कार का आयोजन किया जाता है। गुरु अपने शिष्यों को उपदेश देकर घर भेजते हैं। उपदेश में जीवन के कर्त्तव्यों को बताते हुए गुरु कहते हैं- सत्य बोलो। धर्म का आचरण करो। स्वाध्याय में कभी आलस मत करो। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि समावर्तन संस्कार का प्रमुख उद्देश्य मानव जीवन को सदाचरण के लिए प्रेरित करना है।


Class 10th Sanskrit bhartiya sanskar subjective Questions 2024, bhartiya sanskar Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10, Class 10 Sanskrit bhartiya sanskar Subjective Questions





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

कक्षा दसवीं के संस्कृत के प्रश्न उत्तर PDF, क्लास 10th संस्कृत ऑब्जेक्टिव, Sanskrit class 10 Subjective Question Answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *