Uncategorized

Class 10th Sanskrit ( संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः ) Ka Question Answer Pdf 2024 || Matric Board Exam 2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 4 ( संस्कृतसाहित्ये लेखिकाः )


( 10th Class Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।





प्रश्न 1. ‘संस्कृतसाहित्ये लेखिका:’ पाठ हमें क्या संदेश देता है ? 

अथवा, संस्कृत साहित्य के सम्वर्द्धन में महिलाओं के योगदान का वर्णन करें । 

उत्तरम् -‘संस्कृतसाहित्ये लेखिका: ‘ पाठ हमें संदेश देता है कि समाजरूपी गाड़ी में महिला और पुरुष नामक दो चक्के हैं जो समाज को प्रगतिशील रखते हैं। साहित्य में भी दोनों का समान महत्त्व हैं। इस पाठ में यमी, अपाला, उर्वशी, इन्द्राणी, वागाम्भृणी, मैत्रेयी, विजयाङ्का एवं क्षमाराव जैसी अनेक अतिप्रसिद्ध विदुषी महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान हैं। व्यावहारिक जीवन में भी हमलोगों को स्त्रियों को समान महत्त्व देना चाहिए। 

Class 10th Sanskrit sahitye lekhika Subjective Questions


प्रश्न 2. संस्कृत में पण्डिता क्षमाराव के योगदान का वर्णन करें । 

उत्तरम् – आधुनिककाल की संस्कृत लेखिकाओं में पण्डिता क्षमाराव अत्यन्त प्रसिद्ध है। उनके द्वारा अपने पिता पं० शङ्कर पाण्डुरङ्ग के जीवन चरित पर ‘शङ्करचरितम्’ नामक ग्रन्थ की रचना की गयी। साथ ही सत्याग्रह – गीता, मीरालहरी, कथामुक्तावली, विचित्रपरिषद्यात्रा, ग्रामज्योतिः आदि अनेक गद्य-पद्यमय ग्रन्थों की रचना की।





प्रश्न 3. विजयनगर राज्य में संस्कृत भाषा की स्थिति का वर्णन करें । 

उत्तरम् – विजयनगर राज्य के राजाओं ने संस्कृतभाषा के संरक्षण एवं सम्वर्द्धन हेतु अनेक प्रयास किये। उनके अन्तःपुर में भी संस्कृत – रचना में कुशल रानियाँ हुई। राजा कम्पणराय की रानी गङ्गादेवी ने मदुरै -विजय की घटना को विषय बनाकर ‘मधुराविजयम्’ नामक महाकाव्य की रचना की । वहाँ अलङ्कारों का सन्निवेश अद्भुत है। उसी राज्य में सोलहवी शताब्दी में शासन करने वाले अच्युत राय की रानी तिरुमलाम्बा ने ‘वरदाम्बिका – परिणय’ नामक प्रौढ़ चम्पू- काव्य की रचना की। वहाँ संस्कृत गद्य की छटा और समस्त पदावली का ललितपदविन्यास शोभायमान हैं। संस्कृतसाहित्य में प्रयुक्त दीर्घतम समस्तपद वही प्राप्त होता है। इस प्रकार हमलोग देखते हैं कि संस्कृतभाषा के द्वारा समाज विकास हेतु अनेक कार्य विजयनगर राज्य द्वारा किए गयें। संस्कृत भाषा की स्थिति उस समय काफी सुदृढ़ थी।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


Class 10th Sanskrit sahitye lekhika subjective Questions 2024, Sanskrit sahitye Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *