Class 10 संस्कृत सब्जेक्टिव Math Class 10 Matric [कक्षा-10]

Board Exam 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper 2024 | Matric Exam – 2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 3 ( आलसकथा )


( 10th Class Sanskrit Objective & Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।





प्रश्न 1. ‘अलस कथा’ पाठ में किसका वर्णन है ? 

अथवा, ‘अलस कथा’ पाठ का परिचय दें | 

उत्तरम् -‘अलस कथा’ नामक पाठ विद्यापति द्वारा रचित ‘पुरुषपरीक्षा ‘ नामक कथाग्रन्थ से लिया गया है। यह एक उपदेशात्मक लघुकथा है। विद्यापति ने मैथिली, अवहट्ट तथा संस्कृत तीनों भाषाओं में ग्रन्थ रचना की थी। पुरुष– परीक्षा में धर्म, अर्थ, काम इत्यादि विषयों से सम्बद्ध अनेक मनोरञ्जक कथाएँ दी गयी है। इस पाठ से संसार के विचित्र लोगों के क्रियाकलाप का परिचय मिलता है। इस पाठ में आलस्य नामक दोष का वर्णन व्यंग्यात्मक शैली में किया गया है। इस कथा का सन्देश है कि आलस्य एक महान् शत्रु है इसे दूर भगाना चाहिए। 

Class 10th Sanskrit ( आलसकथा ) Subjective Question 2024


प्रश्न 2. अलस कथा पाठ में वास्तविक आलसियों की पहचान कैसे हुई। 

अथवा, अलसशाला में आग लगने पर क्या हुआ ? 

उत्तरम् – वास्तविक आलसियों को पहचानने के लिए जब आलसियों के घर में आग लगा दिया गया तब धूर्त लोग भाग गये अर्थात् बनावटी आलसी भाग गयें। किन्तु बचें चार वास्तविक आलसी आपस में बात करने लगें और ऐसे सज्जन की प्रतीक्षा करने लगे, जो उन्हें बाहर निकाल दें। इस प्रकार चार वास्तविक आलसियों की पहचान कर ली गई।





प्रश्न 3. चारों आलसियों के बातचीत को लिखें । 

अथवा, ‘अलस कथा’ पाठ के आधार पर बताइए कि आलसी, पुरुषों को किसने और क्यों निकाला ? 

उत्तरम् – अलसशाला में आग लगने के बाद चार आलसी आपस में वार्तालाप करने लगें। पहले ने कहा- यह कैसा हल्ला है ? तब दूसरे ने उत्तर देते हुए कहा- लगता है घर में आग लग गई है। तीसरे ने कहा- क्या कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं जो हमलोगों के भीगें वस्त्र या चटाई से हमलोगों की ढँक दे। अन्त में चौथे ने कहा – अरे वाचालों ! तुमलोग चुप क्यों नहीं रहते हो। इस प्रकार के वार्तालाप को सुनकर वहाँ नियुक्त पुरुषों ने मान लिया कि ये चारों वास्तविक आलसी हैं। उसके बाद उनके बालों को पकड़कर आग के बीच से बाहर निकाल लिया।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


प्रश्न 4. ‘अलस कथा’ पाठ का सन्देश क्या है ? 

अथवा, ‘अलस कथा’ पाठ से क्या शिक्षा मिलती है ? 

उत्तरम् – अलस कथा पाठ का संदेश है कि आलस सबसे बड़ा शत्रु आलस करने वाला व्यक्ति दूसरों की दया पर जीता है। आलसी को आलस के कारण अपना जीवन रक्षण भी नहीं हो पाता है। इस प्रकार के लोगों से समाज विनष्ट होता है। यदि जीवन को सफल करना है तो आत्मनिर्भर बनकर कठिन परिश्रम करना चाहिए।


Sanskrit aalaskatha subjective Questions 2024, aalaskatha Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *