Class 10 संस्कृत सब्जेक्टिव Math Class 10 Matric [कक्षा-10]

Class 10th Sanskrit ( पाटलिपुत्रवैभवम् ) Objective Question 2024 | Matric Exam 2024 | Patliputravaibhvam Subjective Questions


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 2 ( पाटलिपुत्रवैभवम् )


यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का पहला चैप्टर ( Mangalam ) मंगलम ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन आंसर नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है। Class 10th Sanskrit ( मङ्गलम ) Subjective Question 2024





प्रश्न 1. ‘पाटलिपुत्रवैभवम्’ पाठ के आधार पर यहाँ स्थित दर्शनीय स्थलों पर प्रकाश डालें । 

उत्तरम् – गंगा नदीं के पवित्र तट पर बसा पटना अपने दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं। इसे देखने विदेशी पर्यटक भी सालोभर आते रहते हैं। प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं – संग्रहालय, उच्चन्यायालय, सचिवालय, गोलगृह, तारामण्डल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष, महावीर मन्दिर, गुरु गोविन्द सिंह का जन्मस्थान ‘गुरुद्वारा’ । साथ ही पटना में गंगा नदी पर बना ‘गाँधी सेतु’ एशिया – प्रसिद्ध सेतु है। उक्त दर्शनीय स्थल ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व रखते हैं।


प्रश्न 2. चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी ? 

उत्तरम् – चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था अत्यन्त उत्कृष्ट थी। इस प्रकार रक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था कि कोई आक्रान्ता रक्षा व्यवस्था को तोड़ नहीं पाता। इस बात का उल्लेख यूनानी राजदूत मेगास्थनीज ने अपने संस्मरण में किया है।


प्रश्न 3. राजशेखर ने पटना के सम्बन्ध में क्या कहा है ? 

अथवा, प्राचीन काल में पटना को शिक्षा का केन्द्र क्यों कहा गया है ? 

उत्तरम् – लक्षणग्रन्थ ‘काव्यमीमांसा’ के रचयिता राजशेखर ने पटना का सादर स्मरण करते हुए लिखा है कि व्याडि, पाणिनि, पिङ्गल, वररुचि, पतञ्जलि आदि विद्वानों ने यहाँ अध्ययन कर प्रसिद्धि प्राप्त की थी। पटना इन लोगों के लिए भी ‘कसौटी’ पत्थर के समान रहा है। राजशेखर के अनुसार इस प्रकार की सारस्वत परम्परा यहाँ काफी दिनों तक चलती रही।




Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


प्रश्न 4. प्राचीन काल में कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आयें ? 

उत्तरम् – विदेशी यात्रियों में प्रमुख रूप से मेगास्थनीज, फाह्यान, ह्वेनसांग, इत्सिंग आदि आयें।


प्रश्न 5. भगवान् बुद्ध ने पटना के सम्बन्ध में क्या भविष्यवाणी की थी ? 

उत्तरम्- भगवान् बुद्ध का पटना आना कई बार हुआ और उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यह पाटलिनामक ग्राम महानगर बनेगा किन्तु कलह, अगलगी और बाढ़ के भय से सर्वदा पीड़ित रहेगा।


प्रश्न 6. प्राचीन ग्रन्थों में पटना के अन्य नाम क्या है ? 

उत्तरम्- प्राचीन ग्रन्थों में पटना के अन्य नाम हैं – पाटलिग्राम, पाटलिपुत्र, पुष्पपुर तथा कुसुमपुर ।


प्रश्न 7. ‘पाटलिपुत्र – वैभवम्’ पाठ के आधार पर पटना के वैभव का संक्षिप्त वर्णन करें ।  अथवा, दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र के वैभव को बतायें

उत्तरम्- अपनी समृद्ध स्थिति के लिए पाटलिपुत्र प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध हैं। दामोदर गुप्त ने अपनी रचना ‘कुट्टनीमता’ नामक काव्य में कहा है कि पाटलिपुत्र पृथ्वी का तिलक, विद्वानों का घर तथा स्वर्ग से भी सुन्दर स्थान है। यह नगर सम्राट अशोक के समय अत्यन्त समृद्ध था ।





प्रश्न 8. सिख सम्प्रदाय के लिए पटना क्यों महत्त्वपूर्ण है ? 

उत्तरम्- सिख-सम्प्रदाय की दृष्टि से पटना एक परमपूजनीय स्थल है क्योंकि यहाँ सिख धर्म के दशवें गुरु गोविन्द सिंह जी का जन्म स्थान है। यह स्थान गुरुद्वारा के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ देश-विदेश से सिख तथा अन्य धर्मों के तीर्थयात्री गुरुद्वारा का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं।


प्रश्न 9. पटना के प्राचीन उत्सवों को बतायें ? 

उत्तरम् पाटलिपुत्र में गुप्तवंश के शासनकाल में शरद ऋतु में ‘कौमुदी महोत्सव’ नामक महोत्सव काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता था। आजकल दुर्गापूजा के समय जो स्थिति समाज में रहती है ठीक उसी प्रकार की स्थिति ‘कौमुदी महोत्सव’ के समय होती थी ।





Sanskrit Patliputravaibhvam  subjective Questions 2024, Manglam Patliputravaibhvam  Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10


S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *