Class 10 Non Hindi-अहिन्दी-Objective Latest Updates Matric [कक्षा-10]

Class 10 Non Hindi VVI Subjective : नॉन हिंदी गेस प्रश्न

Class 10 Non Hindi VVI Subjective : नॉन हिंदी गेस प्रश्न, मैट्रिक का मॉडल पेपर 2022, non hindi class 10 pdf download, bihar board 10th model paper 2022 pdf, Non Hindi Class 10 pdf Download, मैट्रिक का मॉडल पेपर 2022


कक्षा – 10

नॉन हिंदी अतिमहत्वपूर्ण सब्जेक्टिव गेस प्रश्न


1. संघर्ष करने वाले मजदूर-किसानों को मौत से क्यों नहीं डरना चाहिए ?

उत्तर :- समाज में इंकलाब करने वाले मजदूर-किसान मौत से नहीं डरते हैं। उसके । दरवाजे पर मौत हजारों चेहरे बदल कर आती हैं। परंतु मौत इंकलाबी संघर्षरत, मेहनतकश किसान-मजदूरों को धोखा नहीं दे पायी है। वह हारकर इनके दरवाजों से । चल गयी है। मौत हारती है। हर सुबह नयी रोशनी देती है। 



2. चिमटा देखकर अमीना के मन में कैसा भाव जगा ?

उत्तर :- चिमटा देखकर अमीना के मन में कई तरह के भाव उठे। पहले तो चिमटा देखकर क्रोधित हुई। बाद में वह क्रोध स्नेह में बदल गया। वह स्नेह मूक था। उसे हामिद । के त्याग का ख्याल आया। मिठाई और खिलौने की जगह चिमटा खरीद कर उसके । बच्चे ने महान त्याग दिखाया है। अमीना की आँखों से आँसू बहने लगे। वह खुदा से | दामन फैलाकर हामिद के लिए दुआएँ माँगने लगी।


3. कर्मवीर की कौन-सी बातें दूसरों से अलग होती हैं ?

उत्तर :- कर्मवीर की कई बातें दूसरों से अलग होती हैं। कर्मवीर आज का काम आज करते हैं, उसे कल पर नहीं छोड़ते। वे केवल सोचते नहीं कर दिखाते हैं। वे । सबकी सुनते पर मन की करते हैं। कर्मवीर अपनी मदद आप ही करते हैं। वे दूसरों के । मुख नहीं ताकते रहते। हार सबके प्रति सुखद था। उन्हें ईश्वर में गहरा विश्वास था। वे रोग-शोक, माया-मोह से ऊपर थे।


4. बालगोबिन भगत के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर :- बालगोबिन भगत गृहस्थ होते हुए भी सच्चा साधु थे। उनके कंठ में मधुर स्वर था। उनका व्यवहार सबके प्रति सुखद था। उन्हें ईश्वर में गहरा विश्वास था। वे रोग-शोक, माया-मोह से ऊपर थे। 



5. हुंडरू का झरना कैसे बना है ?

उत्तर :- नदी जहाँ पहाड़ को पार करने की चेष्टा में पहाड़ पर चढ़ती है, वहाँ पानी | की कई धाराएँ हो जाती हैं और जब सारी धाराएँ एक होकर पहाड़ से नीचे गिरती हैं, वहीं झरना बनता है, जिसकी ऊँचाई 243 फुट है। यह झरना राँची तथा हजारीबाग के जंगलों के बीच में बह रहा है। एक ओर राँची का जंगल है तो दूसरी ओर हजारीबाग का जंगल। झरना की प्रबल धारा जहाँ गिरती है वहाँ का पानी सतरंगा इन्द्रधनुष-सा प्रतीत होता है।


6. सिरचन को लोग चटोर क्यों समझते हैं ?

उत्तर :- सिरचन स्वादिष्ट भोजन और चटपटे व्यंजन का प्रेमी है। उसे काम के । बदले बढ़िया भोजन चाहिए। तली-बघारी हुई सब्जी, दही की कढ़ी, मलाईदार दूध, घी की डाढ़ी उसे बहुत प्रिय है। स्वादिष्ट भोजन देखते ही वह काम के लिए दौड़ पड़ता है। इसीलिए लोग सिरचन को चटोर कहते हैं।  Class 10 Non Hindi VVI Subjective


7. ‘अशोक का शस्त्र-त्याग’ एकांकी से हमें क्या संदेश मिलता है ?

उत्तर :- ‘अशोक का शस्त्र त्याग’ एकांकी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि देश की। रक्षा परम धर्म है। आत्मबलिदान हमारा कर्तव्य है। आत्मबलिदान के लिए स्त्रियों अथवा पुरुषों का समान अधिकार है। Class 10 Non Hindi VVI Subjective


8. ‘खुशबू रचते हैं हाथ’ कविता में क्या संदेश निहित है ?

उत्तर :- ‘खुशबू रचते हैं हाथ’ कविता में यही संदेश निहित है कि दुनिया को खूबसूरत और खुशबूदार बनाने वाले दलित मजदूर स्वयं बदबूदार, गंदी बस्तियों में रहने के लिए मजबूर हैं।


9. “अब सारा संसार निस्तब्धता में सोया है, बालगोबिन भगत का संगीत जाग रहा है, जगा रहा है।” व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- प्रस्तुत गद्यांश रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित रेखाचित्र ‘बालगोबिन भगत’ शीर्षक पाठ से लिया गया है। इस गद्यांश के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि मोह-माया चोर की भाँति ईश्वरीय प्रेम रूपी गठरी को चुराने में लगी हुई है, इसलिए हमें सचेत हो जाना चाहिए। 

यह मानव तन बड़ी कठिनाई से मिलता है। सांसारिक सुख-भोग की पूर्ति में जीवन सत्य को भुला देना नहीं चाहिए, बल्कि अनासक्त भाव से कर्म करते हुए उस परमपिता परमेश्वर का स्मरण करते रहना चाहिए। भगत को इस तथ्य का सही ज्ञान था। वह जानता था कि एक दिन यह नश्वर शरीर का अंत होगा ही और आत्मा परमात्मा से मिलने चली जाएगी। लोग अज्ञानता के कारण माया-मोह के बंधन में जकड़े हुए रहते हैं, जबकि भगत जीवन की सच्चाई का डोर पकड़े अलमस्त भाव से कर्म करता हुआ समय गुजार रहा था। Class 10 Non Hindi VVI Subjective 



10. श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज उदाहरण के रूप में क्यों प्रस्तुत की जाती है ?

उत्तर :- श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज उदाहरण के रूप में इसलिए पेश की जाती है क्योंकि आज के परिवेश में मित्रता की कसौटी सम्पन्नता हो गई है। लोग वैसे व्यक्ति को मित्र बनाना पसंद करते हैं जिससे स्वार्थ की पूर्ति होती है। गरीब स्वयं अभाव का जीवन जीने को विवश होते हैं। वैसी स्थिति में उससे सहायता की अपेक्षा कैसे रखी जा सकती है। किन्तु श्रीकृष्ण दीन-हीन सुदामा की दशा देखकर फूट पड़े आर अपनी आँखों के आँसू से अपने मित्र सुदामा के पैर धो डाले। अत: इन दोनों की मित्रता से यह संदेश मिलता है कि व्यक्ति को धन-दौलत देखकर मित्रता नहीं करनी चाहिए, बल्कि वैसे व्यक्ति से मित्रता करनी चाहिए जिसमें मानवता की गूंज हो। जो दूसरों की । सहायता सहज रूप में करता हो। तात्पर्य यह कि लोगों को गरीबी-अमीरी का त्याग करके प्रेम एवं आचरण को परख कर मित्रता करनी चाहिए। 



class 10th non hindi objective, non hindi class 10 pdf download, 2022 ka matric ka question answer, Non Hindi Class 10 pdf Download, non hindi class 10


S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2022
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *