Class 10 संस्कृत सब्जेक्टिव Matric [कक्षा-10]

Bihar Board Class 10 Sanskrit ( स्वामी दयानन्दः ) Objective Question Paper 2024 | Matric Exam -2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 9 (स्वामी दयानन्दः )


( 10th Class Sanskrit Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।


प्रश्न 1. ‘स्वामी दयानन्दः’ शीर्षक पाठ का परिचय दें । अथवा, स्वामी दयानन्द द्वारा किये गये समाज सुधार के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें । 

अथवा, स्वामी दयानन्द की जीवनी को लिखें । 

उत्तरम् – गुजरात राज्य के टंकारा ग्राम में 1824 ई० में जन्मे, समाज सुधारकों में प्रमुख स्वामी दयानन्द अतीव प्रसिद्ध है। इन्होंने रूढ़वादी समाज और विकृत धार्मिक व्यवस्था पर कठोर प्रहार करके आर्य समाज की स्थापना की। यह संस्था शिक्षा में सुधार के लिए स्थापना काल से प्रयासरत रही है। इन्होंने शिक्षा व्यवस्था में गुरुकुल पद्धति का पुनरुद्धार किया। आधुनिक शिक्षा में सुधार हेतु डी० ए० वी० विद्यालय जैसी संस्था इन्हीं के आदर्शों पर चलती है। सन् 1883 ई० में स्वामी जी की मृत्यु हो गई। परन्तु इनका सम्पूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति के पुनरुद्धार में लगा रहा। 

 sanskrit swami dayanand subjective questions


प्रश्न 2. स्वामी दयानन्द मूर्तिपूजा के विरोधी किस घटना के बाद बनें । 

उत्तरम् – स्वामी दयानन्द का परिवार शिव उपासक था। महाशिवरात्रि पूजा रात में इन्होंने मूर्तियों पर चूहों को दौड़ते देखा उसी दिन से मूर्ति पूजा के प्रति स्वामी दयानन्द की विरक्ति हो गई अर्थात् वे मूर्तिपूजा विरोधी बन गये ।





प्रश्न 3. स्वामी दयानन्द समाजसुधारक थे, कैसे ? 

अथवा, स्त्रियों की स्थिति में सुधार के हेतु दयानन्द के योगदान को बतायें। 

उत्तरम् – स्वामी दयानन्द ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराईयों को दूर करने के लिए अनेक सुधारात्मक कार्य किये। जातिवाद को गलत ठहराया। छुआछूत की परम्परा को दूर किया। स्त्रियों की दुर्दशा पर समाज को सतर्क किया तथा स्त्री शिक्षा को महत्त्व दिया। साथ ही विधवा विवाह को प्रारंभ कराया। बाल विवाह, मूर्तिपूजा का तार्किक विरोध किया । इन्होंने स्त्री की स्थिति में सुधार सहित अनेक प्रकार के समाज सुधार के कार्य किये।


 प्रश्न 4. मध्यकाल में भारतीय समाज में फैली कुरीतियों का वर्णन करें ।

उत्तरम् – मध्यकाल में भारतीय समाज में फैली अनेक प्रकार की कुरीतियों के कारण समाज दूषित हो गया। जातिवाद के कारण विषमता, छुआछूत, धार्मिक कार्यों में आडम्बर स्त्रियों में अशिक्षा, विधवाओं के प्रति नकारात्मक दृष्टि और शिक्षा का प्रसार कम होने के कारण अनेक प्रकार के दोष समाज में व्याप्त हो गये। अनेक दलित जनों ने हिन्दू समाज का तिरस्कार कर धर्मान्तरण स्वीकार कर लिये। इस प्रकार कुरीतियों ने सामाजिक समरसता को नष्ट करने का काम किया।


प्रश्न 5. आर्यसमाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है ? 

उत्तरम् – आर्य समाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में व्याप्त दोषों को दूर कर समाज में वैदिक संस्कृति की स्थापना करना है। वेदों के आधार पर समाज को विकसित करना है। 


प्रश्न 6. स्वामी दयानन्द की शिक्षा-व्यवस्था का वर्णन करें । 

उत्तरम् – स्वामी दयानन्द ने आर्यसमाज की स्थापना कर शिक्षा में सुधार हेतु प्रयास किया। जहाँ इन्होंने एक ओर गुरुकुल शिक्षा पद्धति का पुनः उद्धार किया, वही दूसरी ओर आधुनिक शिक्षा में सुधार हेतु आदर्श तय किये। स्वामी जी के आदर्शानुरूप इनके शिष्यों ने डी.ए.वी. विद्यालय समूह जैसी संस्था का निर्माण किया। इस प्रकार हम अनुभव करते हैं कि स्वामी दयानन्द शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु आजीवन प्रयासरत रहें।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024, sanskrit swami dayanand subjective questions


Class 10th Sanskrit swami dayanand subjective Questions 2024, swami dayanand Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10, swami dayanand VVI Subjective Questions, Sanskrit Chapter 9





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

कक्षा दसवीं के संस्कृत के प्रश्न उत्तर PDF, क्लास 10th संस्कृत ऑब्जेक्टिव, Sanskrit class 10 Subjective Question Answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *