Class 10 संस्कृत सब्जेक्टिव Matric [कक्षा-10]

Bihar Board Class 10 Sanskrit ( नीतिश्लोकाः ) Objective Question Paper 2024 | Matric Exam -2024


कक्षा – 10

विषय – संस्कृत 

अध्याय – 7 (नीतिश्लोकाः )


( 10th Class Sanskrit Subjective Question Answer 2024 ) यहां पर इस पेज में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए कक्षा 10 संस्कृत का 10th Class Sanskrit ( अलसकथा ) Objective Question Paper  नीचे दिया गया है। यह प्रश्न उत्तर बहुत ही महत्वपूर्ण है। इससे मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं दोस्तों अगर आप इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है।


प्रश्न 1. ‘नीतिश्लोकाः पाठ का परिचय दें | 

उत्तरम् -‘नीतिश्लोकाः’ महर्षि व्यासरचित महाभारत के उद्योगपर्व के विदुरनीति से संकलित है। महाभारत युद्ध के आरम्भ में राजा धृतराष्ट्र ने अपने चित्त को शान्त करने के लिए मन्त्री विदुर से नीतिविषयक प्रश्न पूँछता है। उन्हीं प्रश्नों के उत्तर विदुरनीति के नाम से प्रसिद्ध है। यह ग्रन्थ गीता की तरह स्वतंत्र ग्रन्थ के रूप में प्रसिद्ध है। इसमें जीवन के बहुमूल्य उपदेश भरे पड़े हैं।

Niti Shlok subjective questions


प्रश्न 2. नरक के तीन द्वार कौन-कौन हैं ? 

अथवा, कौन-सा तीन दुर्गुण निश्चय ही त्याज्य हैं । 

उत्तरम् – काम, क्रोध और लोभ ये नरक के तीन द्वार हैं। ये जिसके पास होते हैं उसका नाश हो जाता है। अत: इन तीनों का त्याग करना चाहिए ।





प्रश्न 3. कुल की रक्षा कैसे होती है ? 

उत्तरम् – सदाचरण से कुल की रक्षा होती है। क्योंकि अच्छा व्यवहार और सत्कार्य करने वाला व्यक्ति निरन्तर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। इस प्रकार अच्छा आचरण करने वाला व्यक्ति न केवल अपने कुल की रक्षा करता है अपितु अपने कुल की प्रतिष्ठा को बढ़ाता भी है।


प्रश्न 4. पण्डित किसे कहा जाता है ? 

उत्तरम् – जिस व्यक्ति का कार्य सर्दी-गर्मी, भय – आनंद तथा उन्नति – अवनति से प्रभावित नहीं होता है, उसे पण्डित कहा जाता है।

Class 10th Sanskrit Subjective Question 2024


प्रश्न 5. नीतिश्लोकाः पाठ के आधार पर ‘मूढचेता नराधमः’ के लक्षणों को लिखें । 

उत्तरम् – जो व्यक्ति बिना बुलाए कहीं चला जाता है, बिना प्रश्न पूँछे उत्तर बोलता रहता है और अविश्वसनीय व्यक्ति पर विश्वास करता है, वह निश्चित रूप से मूर्ख चेतना वाला तथा मनुष्यों में नीच है।


प्रश्न 6. अपनी प्रगति या ऐश्वर्य चाहने वाले को क्या करना चाहिए ? 

उत्तरम् – अपनी प्रगति / ऐश्वर्य चाहने वालों को अधिक सोना, सर्वदा ऊँघना, भय, क्रोध आलस और विलम्ब से कार्य करने की प्रवृत्ति इन छः दोषों का त्याग कर देना चाहिए।


प्रश्न 7. किस प्रकार के वक्ता और श्रोता दुर्लभ हैं । 

उत्तरम् – अच्छा नहीं लगने वाला अर्थात् अप्रिय किन्तु उचित अर्थात् सत्य बोलने वाले तथा सुनने वाले लोग इस संसार में कठिनाई से मिलते हैं।


प्रश्न 8. धर्म और विद्या की रक्षा कैसे होती है ? 

उत्तरम् – सत्य मार्ग पर चलकर अपने कर्तव्य का पालन करने से स्वधर्म की रक्षा होती है तथा बार-बार अभ्यास करने से अर्थात् सुनकर, बोलकर, पढ़कर लिखकर अभ्यास करने से विद्या का अर्जन तथा रक्षण होता है। 


Class 10th Sanskrit Niti Shlok subjective Questions 2024, Niti Shlok Subjective Questions, Class 10 Sanskrit Subjective Questions 2024, Sanskrit Subjective Class 10, Niti Shlok subjective questions





S.N   10TH (MATRIC) EXAM 2024
1. 📘 SCIENCE (विज्ञान)   
2. 📕 SOCIAL SCIENCE (सामाजिक विज्ञान)  
3. 📒 MATH (गणित)
4. 📓 HINDI (हिन्दी)
5. 📗 NON-HINDI (अहिन्दी)
6. 📔 MAITHILI (मैथिली)
7. 📙 SANSKRIT (संस्कृत)   
8. 📚 ENGLISH (अंग्रजी)

कक्षा दसवीं के संस्कृत के प्रश्न उत्तर PDF, क्लास 10th संस्कृत ऑब्जेक्टिव, Sanskrit class 10 Subjective Question Answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *